खगड़िया में पुलिस ने 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार, देसी पिस्टल व आठ कारतूस बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Apr, 2021 06:02 PM

police arrested 3 criminals in khagaria

पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर मटिहानी चौक के समीप मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को रोककर तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक देसी लोडेड पिस्टल और आठ कारतूस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

खगड़ियाः बिहार में खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर मटिहानी चौक के समीप मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को रोककर तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक देसी लोडेड पिस्टल और आठ कारतूस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अमितेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर गांव निवासी विनोद कुमार, राजाराम यादव और विजेन यादव के रूप में की गई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!