पप्पू यादव को धमकी देने वाले को पुलिस ने किया अरेस्ट, बिश्नोई गैंग के नाम पर भेजे जा रहे थे मैसेज

Edited By Harman, Updated: 02 Dec, 2024 02:48 PM

police arrested the person who threatened pappu yadav

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाला शख्स को पुलिस ने भोजपुर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस इस मामले में युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस बात की पुष्टि शाहपुर थाना प्रभारी ने की है।

पूर्णिया: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाला शख्स को पुलिस ने भोजपुर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस इस मामले में युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस बात की पुष्टि शाहपुर थाना प्रभारी ने की है।

शाहपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पप्पू यादव को धमकी देने वाला युवक शाहपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव का रहने वाला है। युवक का नाम रामबाबू यादव है। गिरफ्तार करने के बाद पूर्णिया की पुलिस अपने साथ लेकर चली गई है। फिलहाल युवक से पुलिस पूछताछ करने के बाद पता चलेगा कि ऐसा करने के पीछे क्या वजह थी। वह वाकई लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है या फिर जानबूझकर परेशान कर रहा था

बता दें कि बीते रविवार (01 दिसंबर) को पप्पू यादव को वॉट्सऐप पर मैसेज भेज कर एक बार फिर जान से मारने की धमकी (Threat) मिली थी। पप्पू यादव को वॉट्सऐप पर भेजे गए मैसेज में लिखा गया, 'आखिरी 24 घंटे में तेरी हत्या कर देंगे'। हमारे साथियों की तैयारी मुकम्मल है। हमारे साथी तेरे बहुत पास पहुंच गए हैं। तुम्हारे गार्डस् भी तुमको नहीं बचा सकेंगे। एन्जॉय यूर लास्ट लास्ट डे' ..मैसेज में यह भी लिखा है 'हैप्पी बर्थ डे लॉरेन्स भाई'।

गौरतलब है कि बाबा सिद्दिकी हत्याकांड के बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि लॉरेंस विश्नोई दो टके का गुंडा है। सरकार अनुमति दे तो 24 घंटे में इसके नेटवर्क को ध्वस्त कर दूंगा। इसके बाद से लगातार पप्पू यादव को धमकियां दी जा रही हैं। हालांकि, इसी बीच पप्पू यादव के एक करीबी दोस्त ने उन्हें बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर गिफ्ट दिया है। पूर्णिया में स्थित पप्पू यादव के आवास अर्जुन भवन को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!