प्रेमिका को प्यार में छलावा होने की लगी भनक तो पहुंच गई थाने, पुलिस ने प्रेमी को पकड़ मंदिर में कराई शादी

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Feb, 2024 01:52 PM

police bowed to girlfriend s insistence

बताया जा रहा है कि कई महीने चांद और गोविंद की मुलाकात किसी काम के सिलसिले में हुई थी, जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया। इतना ही नहीं, दोनों किराए के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। लेकिन कुछ महीनों बाद प्रेमी भागने के चक्कर में था। जब इस बात...

मुजफ्फरपुर: प्यार में पड़ी एक महिला अपने प्रेमी को पाने के लिए कुछ भी कर सकती है। इसकी एक उदाहरण बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में देखने को मिली है, जहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करने की जिद्द लेकर थाने पहुंच गई। वहीं इसके बाद पुलिस प्रशासन ने प्रसिद्ध गरीबनाथ मंदिर में दोनों की शादी संपन्न कराई।

PunjabKesari

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों 
बताया जा रहा है कि कई महीने चांद और गोविंद की मुलाकात किसी काम के सिलसिले में हुई थी, जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया। इतना ही नहीं, दोनों किराए के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। लेकिन कुछ महीनों बाद प्रेमी भागने के चक्कर में था। जब इस बात की भनक प्रेमिका को लगी तो वे सिकंदरपुर ओपी थाने पहुंच गई और प्रेमी से शादी कराने की गुहार लगाने लगी। वहीं, पुलिस को भी प्रेमिका की जिद के आगे झुकना पड़ा।।

PunjabKesari

बाबा गरीबनाथ मंदिर में कराई गई शादी 
पुलिस ने प्रेमी को थाना बुलाया गया और फिर दोनों के परिवार वालों से बात की गई। उसके बाद बाबा गरीबनाथ मंदिर में बैंड बाजा के साथ दोनों की शादी संपन्न कराई गई। वहीं प्रेमिका ने बताया कि पिछले 4 महीने से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों किराए के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। उस दौरान युवती गर्भवती भी हो गई लेकिन दबाव देकर गर्भपात करवा दिया गया। फिर प्रेमिका ने शादी करने की बात कही तो किसी न किसी बात को लेकर हमेशा टालता रहा। प्यार के बीच छलावा होने की भनक प्रेमिका को लगी तो उसने पुलिस कि सहारा लिया, जिसके बाद दोनों की शादी हो गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!