लव जिहाद मामलाः अपहरण किए हुए बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, बच्चे को देखकर रो पड़ी मां

Edited By Diksha kanojia, Updated: 13 Aug, 2022 12:08 PM

police recovered kidnapped child

मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई इलाके का है, जहां पर महिला और उमर अली नाम के युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते आरोपी ने महिला से एक कागज पर साइन करवा लिए और उसे कहा कि उनकी कोर्ट मैरिज हो गई है।

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस को अपहरण के एक मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अगवा किए गए 3 साल के बच्चे को बरामद कर लिया है। पुलिस घेराव के कारण अपहरणकर्ता ने पश्चिम बंगाल से लाकर बच्चे को पुलिस के पास सौंप दिया है। वहीं आरोपी अभी फरार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई इलाके का है, जहां पर महिला और उमर अली नाम के युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते आरोपी ने महिला से एक कागज पर साइन करवा लिए और उसे कहा कि उनकी कोर्ट मैरिज हो गई है। इसके बाद जब महिला को पता चला कि युवक का नाम उमर अली नाम नहीं दीपक है महिला अपने घर बच्चे को लेकर चली गई। वहीं आरोपी ने महिला के मायके जाकर बच्चे को अगवा कर लिया और महिला को लगातार धमकाने लगा।

बता दें कि घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपी और उसके परिजनों पर दबाव बनाए हुए थी। परिजन जब आरोपी के पास पश्चिम बंगाल गए तो पुलिस भी वहों पर जा पहुंची और बच्चे को वहां से बरामद कर लिया। वहीं बच्चे की मां उसे देखकर काफी भावुक हो गई। पीड़िता ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!