बिहार में बढ़ते अपराध पर राजनीति तेज, सम्राट चौधरी बोले- लोगों की सुरक्षा के साथ हो रहा खिलवाड़; JDU ने दिया जवाब

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Aug, 2023 02:09 PM

politics intensified on rising crime in bihar

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बढ़ते अपराध के लिए सीधे तौर पर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार पर हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार बीमार है। उनकी पार्टी भी बीमार है और अब सरकार भी बीमार हो गई है। बिहार के लोगों के सुरक्षा के...

पटनाः बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि वे रोजाना नई वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। राज्य के अलग- अलग जिलों से हत्या, लूट की खबरें सुर्खियां बन रही है। इसी बीच बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों ने मामूली विवाद में पिता पुत्र सहित तीन लोगों को गोलियों से भून दिया। इस घटना में एक की मौत हो गई है जबकि पिता पुत्र गोली लगने से घायल हो गए हैं। वहीं बिहार में बढ़ते अपराध पर राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्ष बढ़ते अपराध पर बिहार सरकार को घेरने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहा है। 

BJP ने नीतीश कुमार पर बोला हमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बढ़ते अपराध के लिए सीधे तौर पर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार पर हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार बीमार है। उनकी पार्टी भी बीमार है और अब सरकार भी बीमार हो गई है। बिहार के लोगों के सुरक्षा के साथ अब खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं विपक्ष के आरोपों का जवाब जदयू ने भी दिया है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि आपराधिक घटनाओं का 17 मानकों पर हम समीक्षा करते हैं और सरकार कानून के राज के तहत बगैर जाति धर्म के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करती है। किस कारण से ऐसा आपराधिक घटना हुआ है। इसका पुलिस अनुसंधान करती हैं और अनुसंधान में कोई हस्तक्षेप नहीं होता है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी जिस रूप से इसकी राजनीतिक व्याख्या कर रही है। इससे यही लगता है कि वह डर का वातावरण बनाने में अपनी भूमिका अदा कर रही है। 

राजद ने भाजपा के आरोपों का दिया जवाब
वहीं राजद ने भाजपा के आरोपों पर कहा है कि सवाल खड़े करने वाले हमारे विरोधी भाजपा हैं। बीजेपी का यह तिलिस्म है जब-जब वह सत्ता से बाहर होती हैं तब वो लॉ एंड आर्डर पर सवाल खड़ा करती है और कुछ गड़बड़ी कराने का भी प्रयास करती हैं। उसमें वह सफल नहीं होंगे। नीतीश-तेजस्वी के सरकार में कानून का राज किसी भी कीमत पर स्थापित होगा। अपराधियों को पताल से खोज कर भी उनको सजा दी जाएगी। आपको बता दें कि बीते कई महीनों से बिहार में आपराधिक घटनाओं में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। एक ओर विपक्ष जहां सरकार को घेरने में लगी है। वहीं सत्ता पक्ष दूसरे राज्यों के अपराधीक मामलों का हवाला देकर पल्ला झाड़ने में लगा है। लेकिन सबसे बड़ा मुद्दा बिहार में अपराध का है। लालू और राबड़ी का 15 साल का सत्ता अपराध की वजह से गंवानी पड़ी। नीतीश कुमार जब सबसे पहले 2005 में सत्ता में आए उनका यूएसपी अपराध मुक्त बिहार था। लेकिन बढ़ते अपराध ने नीतीश कुमार के यूएसपी पर दाग लगा दिया है। अब देखना होगा कि कब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना यूएसपी फिर से पाने में कितना कामयाब हो पाते हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!