Edited By Ramanjot, Updated: 21 Dec, 2025 07:10 AM

बिहार में ठंड का असर दिन-ब-दिन तेज होता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के कई जिलों के लिए 21 दिसंबर तक चेतावनी जारी की है। इस दौरान सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने के साथ ही कोल्ड डे जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।
Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड का असर दिन-ब-दिन तेज होता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के कई जिलों के लिए 21 दिसंबर तक चेतावनी जारी की है। इस दौरान सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने के साथ ही कोल्ड डे जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि कम विजिबिलिटी के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी असर पड़ सकता है।
इन जिलों में Orange Alert जारी | Orange Alert in Bihar
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, रोहतास, औरंगाबाद, गया और कैमूर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अत्यधिक घना कोहरा छाने और दिनभर ठंडक बने रहने की आशंका है। सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है, जिससे आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
Yellow Alert वाले जिले | Yellow Alert Districts
इसके अलावा सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, पटना, भोजपुर, बक्सर और अरवल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में भी सुबह और देर रात कोहरे के साथ ठंड का असर देखने को मिलेगा।
Patna Weather Forecast: कैसा रहेगा राजधानी का मौसम
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी पटना में अगले पांच दिनों तक ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। 21 से 23 दिसंबर के बीच सुबह के समय कोहरा या धुंध छाई रह सकती है, जबकि दिन में आसमान आंशिक रूप से साफ होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने लोगों को ठंड को देखते हुए सतर्क रहने, सुबह-शाम अनावश्यक यात्रा से बचने और गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी है। आने वाले कुछ दिनों तक पूरे बिहार में सर्दी का असर इसी तरह बना रहने की संभावना जताई गई है।