रविशंकर प्रसाद की केंद्र से मांग- पटना के काला दियारा में भी गंगा नदी पर बने पुल

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Aug, 2020 01:54 PM

ravi shankar prasad s demand from center

केंद्रीय विधि, न्याय एवं संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने केंद्र सरकार से बिहार के पटना जिले में बख्तियारपुर प्रखंड के काला दियारा में गंगा नदी पर एक पुल बनाए जाने की मांग की है।

पटनाः केंद्रीय विधि, न्याय एवं संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने केंद्र सरकार से बिहार के पटना जिले में बख्तियारपुर प्रखंड के काला दियारा में गंगा नदी पर एक पुल बनाए जाने की मांग की है।

रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन के सुपर स्ट्रक्चर के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कहा, ‘‘आपके नेतृत्व में बिहार में कई बड़े पुल और सड़कों का निर्माण हुआ है। पटना साहिब का सांसद होने के नाते मैं आपसे आग्रह करता हूं कि बख्तियारपुर प्रखंड के काला दियारा में भी गंगा नदी पर एक पुल निर्माण करवायें।''

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बख्तियारपुर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गहरा नाता है। वह भी महसूस करते हैं कि काला दियारा में गंगा पर पुल का बनना नितांत आवश्यक है। बारिश के दिनों में इस क्षेत्र के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यदि उनकी मांग के अनुसार पुल का निर्माण कराया गया तो इस क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!