Gaya News: हत्या मामले में RJD विधायक अजय यादव का भाई गिरफ्तार, पिछले 11 साल से चल रहा था फरार

Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Nov, 2024 12:02 PM

rjd mla ajay yadav s brother arrested in murder case

बिहार में गया जिले के अतरी विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक अजय यादव के भाई और 50 हजार रुपए के इनामी अपराधी विवेक यादव उर्फ विवेकानंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि वर्ष 2013 में अतरी विधानसभा...

गया: बिहार में गया जिले के अतरी विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक अजय यादव के भाई और 50 हजार रुपए के इनामी अपराधी विवेक यादव उर्फ विवेकानंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।        

क्या था मामला?
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि वर्ष 2013 में अतरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बथानी बाजार में जदयू नेता सुमिरक यादव की हत्या कर दी गई थी। मामले में तत्कालीन विधायक स्वर्गीय कुंती देवी, उनके पुत्र समेत अन्य पर आरोप लगाए गए थे। इस मामले में स्व. कुंती यादव को आजीवन कारावास की सजा हो गई थी। सजा काट रही कुंती यादव को जेल में तबीयत बिगड़ी थी, जहां से जेल प्रशासन के द्वारा उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई थी। वहीं, विवेक यादव के पिता राजेंद्र यादव भी जेल में है और हत्या के मामले में सजा काट रहे हैं।

पिछले 11 साल से चल रहा था फरार
वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि विवेक यादव के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पिछले 11 वर्षों से वह फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह जिले के खिजरसराय बाजार के पास आया हुआ है। सूचना के आधार पर छापेमारी कर विवेक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!