भागलपुरः अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर व्यवसायी के कर्मी से लूटा रुपयों से भरा बैग

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Feb, 2022 06:17 PM

robbery of three lakh rupees from businessman s worker in bhagalpur

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कोतवाली क्षेत्र के चुनिहारी टोला निवासी और बिस्कुट व्यवसाई ओमप्रकाश भुवना का कर्मचारी शेखर कुमार तीन लाख रुपए लेकर साइकिल से बैंक में जमा करने के लिए खलीफाबाग इलाके की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में चुनियारी चौक के निकट...

भागलपुरः बिहार में भागलपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सशस्त्र अपराधियों ने मंगलवार को दिनदहाड़े एक बिस्कुट व्यवसाई के कर्मचारी से तीन लाख रुपए लूट लिए।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कोतवाली क्षेत्र के चुनिहारी टोला निवासी और बिस्कुट व्यवसाई ओमप्रकाश भुवना का कर्मचारी शेखर कुमार तीन लाख रुपए लेकर साइकिल से बैंक में जमा करने के लिए खलीफाबाग इलाके की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में चुनियारी चौक के निकट मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने साइकिल में टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाते हुए कर्मी से रुपए से भरे थैले को ले लिया और फरार हो गए।

सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में कर्मचारी के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने संदेह पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा जा रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!