रूपेश हत्याकांड: पुलिस के दावे पर पत्नी ने उठाए सवाल, कहा- पति व हत्यारे के बीच नहीं हुआ विवाद

Edited By Nitika, Updated: 04 Feb, 2021 12:40 PM

rupesh wife questioned on police claim

रूपेश की पत्नी नीतू सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार करने के पुलिस के दावे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति और हत्यारे के बीच कभी कोई विवाद नहीं हुआ। नीतू ने पुलिस पर किसी को बचाने और कुछ छुपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले साल 29 नवंबर को उनके...

 

पटनाः इंडिगो मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड के कथित मुख्य साजिशकर्ता एवं शूटर को गिरफ्तार करने और यह वारदात रोड रेज के चलते अंजाम दिए जाने के पुलिस के दावे पर मृतक की पत्नी नीतू सिंह ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति और हत्यारे के बीच कभी कोई विवाद नहीं हुआ।

नीतू ने पुलिस पर किसी को बचाने और कुछ छुपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले साल 29 नवंबर को उनके पति और हत्यारे के बीच कोई झगड़ा हुआ ही नहीं था। अपने और अपने परिवार के लिए न्याय की मांग गुहार लगाते हुए नीतू ने कहा कि उनके पति के वाहन से एक मोटरसाइकिल के टकराने की घटना सही है पर पुलिस द्वारा जिस तरह का विवाद व झगड़ा होने का दावा किया जा रहा है, वह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने उनके पति की हत्या की होगी लेकिन कुछ अन्य कारण भी हैं, जिस पर से पुलिस को पर्दा उठाना चाहिए। नीतू ने कहा कि वे पुलिस के निष्कर्ष से संतुष्ट नहीं हैं और अगर जरूरत पड़ी तो वह इस मामले की आगे की जांच की मांग करेगी।

वहीं रूपेश की बहन अंजू सिंह ने भी इसी तरह की भावना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके भाई के वाहन से मोटरसाइकिल के टकराने की घटना हुई थी। उन्होंने कहा कि मेरे भाई ने अपनी पत्नी, मुझे, माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को बताया था लेकिन वाहन में टक्कर मारने वाले व्यक्ति ने उनके भाई से कोई विवाद या हाथापाई किए बिना केवल ‘‘सॉरी'' बोलकर घटनास्थल से चला गया था। बता दें कि रूपेश सिंह की 12 जनवरी को हत्या कर दी गई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!