सहरसा जिलाधिकारी ने नगर निकाय क्षेत्र में छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Edited By Swati Sharma, Updated: 24 Oct, 2024 11:07 AM

saharsa district magistrate inspected chhath ghats in the municipal body area

सहरसा के जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने बुधवार को नगर निकाय क्षेत्र में छठ घाटों का निरीक्षण किया। नगर निकाय क्षेत्र में मत्स्यगंधा छठ घाट/शंकर चौक अंतर्गत अवस्थित छठ घाट/वार्ड नंबर:37 में अवस्थित मसोंमात छठ घाट/गांधी पथ में अवस्थित छठ घाट/सहरसा बस्ती...

सहरसा: सहरसा के जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने बुधवार को नगर निकाय क्षेत्र में छठ घाटों का निरीक्षण किया। नगर निकाय क्षेत्र में मत्स्यगंधा छठ घाट/शंकर चौक अंतर्गत अवस्थित छठ घाट/वार्ड नंबर:37 में अवस्थित मसोंमात छठ घाट/गांधी पथ में अवस्थित छठ घाट/सहरसा बस्ती अंतर्गत अवस्थित छठ घाट/वार्ड नंबर:44, झपरा टोला सार्वजनिक पोखर एवं श्रवण लाल न्यास समिति संबंधित श्रवण सरोवर निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने छठ पर्व के सुचारू आयोजन के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को दिए ये निर्देश
जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित नगर आयुक्त को सभी छठ घाटों के सफाई व्यवस्था कार्य को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने स्थानीय पूजा आयोजन समिति सदस्यों से बातचीत कर छठ व्रतियों के सुविधा के लिये किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा का शहरी क्षेत्र अंतर्गत लगभग 69 छठ घाटों के अतिरिक्त अन्य सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन प्रतिबद्ध है। जानकारी दी गई की चिन्हित संवेदनशील छठ घाटों पर राज्य आपदा मोचन बल /प्रशिक्षित गोताखोर, आपदा मित्र, दंडाधिकारियों एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। स्थानीय पूजा समिति एवं जिला प्रशासन/स्थानीय प्रशासन के समन्वय से छठ घाटों पर रोशनी की मुकम्मल व्यवस्था एवं आवश्यकतानुसार सीसीटीवी का संस्थापन किया जाएगा।

PunjabKesari

आवश्यक तैयारियों को ससमय पूर्ण करने का दिया गया निर्देश
छठ व्रतियों के सुविधा के लिए चेंजिंग रूम, चलंत शौचालय एवं वॉटर टैंकर की आवश्यकतानुसार व्यवस्था के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश नगर निगम/पीएचईडी को दिया गया है। आवश्यक सूचना संप्रेषण के उद्देश्य से छठ घाटों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही छठ घाटों पर आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग की ससमय व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। सभी संबंधित पदाधिकारी/विभागों को छठ पूजा के सुचारु आयोजन निमित्त आवश्यक तैयारियों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण क्रम में नगर आयुक्त मुमुक्षु चौधरी, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) संजीव कुमार चौधरी, अनुमंडल अधिकारी (सदर)प्रदीप कुमार झा, डीपीआरओ, पुलिस उपाधीक्षक (सदर) सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!