Bihar Politics: JDU के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पटना पहुंचे संजय झा, बोले- 2025 में मिलेगी सबसे बड़ी जीत

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Jul, 2024 02:43 PM

sanjay jha reached patna after becoming the working president of jdu

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा आज यानी गुरुवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे और शंखनाद से संजय झा का स्वागत किया।...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा आज यानी गुरुवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे और शंखनाद से संजय झा का स्वागत किया। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे।

'2025 में भी बिहार में एनडीए की सरकार बनाएंगे'
वही, इस दौरान संजय झा ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो हम पर विश्वास जताया हैं, उस पर खड़ा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव में हम लोगों का प्रदर्शन रहा हैं, आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में भी हम लोग बेहतर प्रदर्शन करेंगे और बिहार में एनडीए की सरकार बनाएंगे।

वहीं विशेष राज्य के दर्जे पर संजय झा ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विशेष राज्य के दर्जे के लिए प्रस्ताव पारित किए गए हैं। बता दें कि राज्यसभा सांसद संजय झा को जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!