संजय झा का झारखंड और महाराष्ट्र चुनाव पर बड़ा बयान, कहा- दोनों राज्यों में हम बनाएंगे सरकार

Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Nov, 2024 04:39 PM

sanjay jha s big statement on jharkhand and maharashtra elections

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने झारखंड और महाराष्ट्र में चल रही चुनावी मतगणना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, "अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से कहना कठिन है, क्योंकि काउंटिंग चल रही है, लेकिन हमें पूरी उम्मीद है कि...

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने झारखंड और महाराष्ट्र में चल रही चुनावी मतगणना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, "अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से कहना कठिन है, क्योंकि काउंटिंग चल रही है, लेकिन हमें पूरी उम्मीद है कि दोनों राज्यों में हम सरकार बनाएंगे।"

इसके अलावा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर अखिलेश सिंह द्वारा की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय झा ने कहा, "हमें जानकारी नहीं है कि मुख्यमंत्री जा रहे हैं, लेकिन अगर अखिलेश सिंह यह कह रहे हैं कि यह उनकी अंतिम यात्रा होगी, तो उन्हें बोलने दीजिए। क्या होगा, यह जनता तय करेगी। हमारे मुख्यमंत्री सर्वमान्य नेता हैं।"

संजय झा का यह बयान झारखंड और महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ बिहार की सियासत में भी नई चर्चाओं को जन्म दे रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!