सारण पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट के मामले में 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Dec, 2023 10:43 AM

saran police got big success

बिहार में सारण जिले के नगरा ओपी क्षेत्र में पिछले दिनों मोटरसाइकिल लूट के मामले में 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

छपरा: बिहार में सारण जिले के नगरा ओपी क्षेत्र में पिछले दिनों मोटरसाइकिल लूट के मामले में 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।                

मोटरसाइकिल बरामद
सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने गुरुवार को यहां बताया कि पांच दिसम्बर को ओपी क्षेत्र कटेसर गांव के शिव मंदिर के समीप एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल और रुपए की लूट की घटना के बाद पीड़ित ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ओपी क्षेत्र के कटेसर गांव निवासी दीपक कुमार और उज्जवल सिंह, जलालपुर थाना के जी एस बंगरा गांव निवासी अनिकेत कुमार, सुभाष कुमार यादव तथा सुबोध कुमार सिंह को गिरफ्तार कर उक्त मोटरसाइकिल के अलावा घटना में प्रयुक्त एक अन्य मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

अपराधियों को भेजा गया जेल
डॉ. मंगला ने बताया कि पूछताछ के बाद सभी अपराधियों को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अपराधी सुबोध कुमार सिंह पर सारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में लूट की लगभग आधा दर्जन मामले पूर्व से भी दर्ज है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!