RJD ने श्याम रजक, भूदेव चौधरी और प्रेम कुमार मणि को सौंपी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Jan, 2021 04:07 PM

shyam rajak bhudev chaudhary and prem ranjan mani became

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। इसकी जानकारी राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने दी।

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। इसकी जानकारी राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने दी।

दरअसल, गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार हो गया। इसी बीच राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा पूर्व मंत्री श्याम रजक, विधायक भूदेव चौधरी और विधान पार्षद प्रेम कुमार मणि को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बता दें श्याम रजक पहले जदयू के राष्ट्रीय महासचिव थे। नीतीश कुमार ने उन्हें विधानसभा में विधायक दल के उप नेता बनाया था। वहीं विधानसभा चुनाव से पहले श्याम रजक ने मंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। उनके इस्तीफा देने से पहले ही जदयू ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया, जिसके बाद श्याम रजक राजद में शामिल हो गए।

राजद में शामिल होते समय श्याम रजक ने कहा कि वह जदयू में प्रताड़ित महसूस कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार अफसरों के अलावा किसी की नहीं सुनते। वहीं दूसरी ओर भूदेव चौधरी भी विधानसभा चुनाव से पहले रालोसपा छोड़कर राजद में आए थे। वह रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!