एसके सिंघल बोले- 2 वर्षो से ज्यादा समय के लिए मैं DGP रहा, इसके लिए अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं

Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Dec, 2022 12:34 PM

sk singhal said

पूर्व डीजीपी एसके सिंघल ने गृह विभाग और पुलिस विभाग के सारे अधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस को पीपल फ्रेंडली बनाने में हम सक्षम हुए। विगत 2 वर्षो में हमने 26 हजार 700 नियुक्तियां की। बिहार पुलिस में ।24.29 % महिला पदाधिकारी और...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार के पूर्व डीजीपी एसके सिंघल ने सेवानिवृत्त के अंतिम दिन प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान एसके सिंघल ने अपने 2 साल के कार्यकाल को मीडिया के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि विगत 2 वर्षो से ज्यादा समय के लिए मैं डीजीपी रहा। इसके लिए मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं। इस दौरान सारे काम बिना मुख्यमंत्री की कृपा के संभव नहीं था।

2021 में घटनाओं के मामले में बिहार की स्थिति सुधरीः पूर्व डीजीपी
पूर्व डीजीपी एसके सिंघल ने गृह विभाग और पुलिस विभाग के सारे अधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस को पीपल फ्रेंडली बनाने में हम सक्षम हुए। विगत 2 वर्षो में हमने 26 हजार 700 नियुक्तियां की। बिहार पुलिस में ।24.29 % महिला पदाधिकारी और कर्मी हैं।एएसआई से लेकर डीएसपी तक कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं। हमने कई पुलिस लाइन को जमीन उपलब्ध कराई। जब पुलिस अच्छे से काम करेगी तब ही लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। बिहार के उद्योगों को सुरक्षा देने के लिए विशेष बल का गठन किया गया। सिंघल ने कहा कि पुलिसकर्मी और उनके परिवार के इलाज के लिए भी दिए जा रहे पैसे में बढ़ोतरी हुई हैं। हमारा एसटीएफ दूसरे राज्यों से अलग है । कानून व्यवस्था में पिछले 2 वर्षो में कई दिक्कतें आई, लेकिन हमारी पुलिस ने मेहनत से राज्य को दिक्कत में आने नहीं दिया। 2021 में घटनाओं के मामले में बिहार की स्थिति सुधरी है। पुलिस गश्त भी बढ़ाए गए है। अच्छा काम करने वालो को सम्मानित किया गया है।

5 लाख से अधिक गिरफ्तारियां हुई हैः एसके सिंघल
एसके सिंघल ने कहा 5 लाख से अधिक गिरफ्तारियां हुई है। 19 हजार से अधिक कुख्यात अपराधी हमारी गिरफ्त में हैं। बाहरी राज्यों के कई बड़े-बड़े शराब तस्कर को हमने गिरफ्तार किया हैं। कई गड़बड़ी करने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त भी किया गया हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से कई दिशा निर्देश मिलते रहे हैं। जिससे बिहार के कानून व्यवस्था को सुधारने में काफी मदद मिली है। पुलिस विभाग के प्रस्तावों पर हमेशा सरकार की विशेष कृपा बनी रही है। सिंघल ने कहा कि अब डीएसपी, एसपी ग्रामीण के तर्ज पर काम करेंगे। जिला स्तर पर एसपी भी मीडिया से रूबरू होते है। आने वाले समय में पुलिस को होने वाली समस्या में साइबर क्राइम, आर्थिक क्राइम, महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाली घटनाएं होंगी। जुवेनाइल क्राइम में भी बढ़ोतरी आएगी। बच्चों को जागरूक करने की जरूरत हैं। दूसरों के बारे में हमेशा सोचे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!