पुलवामा हमले पर पाकिस्तानी मंत्री की स्वीकारोक्ति के बाद राहुल गांधी मांगें माफीः जेपी नड्डा

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Oct, 2020 01:12 PM

statement of jp nadda

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की पड़ोसी देश के मंत्री की स्वीकारोक्ति के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

बेगूसराय/सिवानः भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की पड़ोसी देश के मंत्री की स्वीकारोक्ति के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

बेगूसराय और सिवान में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि पाकिस्तान की संसद में उसके एक मंत्री ने स्वीकार किया है कि पुलवामा हमले में पाकिस्तान का हाथ है। जबकि राहुल गांधी कहा करते थे कि इसमें पाकिस्तान का हाथ नहीं है और पाकिस्तान की बात सिर्फ बरगलाने के लिए है। कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।'' भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पाकिस्तान के वकील बने हुए है और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 समाप्त करने को लेकर गांधी के बयान को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र में उद्धृत करते हैं।

लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली राजद पर राज्य को पीछे ले जाने का आरोप लगाते हुए नड्डा ने शु्कवार को कहा कि ‘‘तेल पिलावन, डंडा भजावन'' लोगों ने पहले भी मौका मिलने पर कुछ नहीं किया और आगे भी कुछ नहीं करेंगे। महागठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘अराजक राजद, विध्वसंकारी भाकपा माले और कांग्रेस से विकास की अपेक्षा नहीं की जा सकती।''

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!