Edited By Nitika, Updated: 28 Aug, 2023 04:17 PM

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इंडिया गठबंधन की मुंबई वाली बैठक और नीतीश कुमार के संयोजक बनाए जाने पर कहा कि हम लोग सभी मिलकर काम कर रहे हैं। कुछ एजेंडे पर बातचीत होगी और पार्टी जुड़ सकती हैं।
पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इंडिया गठबंधन की मुंबई वाली बैठक और नीतीश कुमार के संयोजक बनाए जाने पर कहा कि हम लोग सभी मिलकर काम कर रहे हैं। कुछ एजेंडे पर बातचीत होगी और पार्टी जुड़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों का जो निर्णय होगा, वह सबको मान्य होगा। चौधरी के उस बयान पर कि 1947 में संपूर्ण आज़ादी नहीं मिली, तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि देश कब आजाद हुआ, यह बकवास बातें हैं उनका और इनका इन सब चीजों से क्या मतलब है। कोई सुनेगा भी तो उनकी इस बात पर हंसेगा, किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता।
शिक्षक नियुक्ति पर उपमुख्यमंत्री ने कही ये बात
शिक्षक नियुक्ति को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में क्या हो रहा है। मंदिर मस्जिद बुलडोजर के अलावा कुछ नहीं हो रहा है। वहां के लोग आकर यहां परीक्षा दे रहे हैं और सरकार के बारे में बता रहे हैं। हम लोग इनको मुद्दे पर ला रहे हैं और लेंगे। इससे बड़ा विज्ञापन आज तक कभी नहीं निकला। आगे और भी हम लोग विज्ञापन निकालेंगे।
जातिगत जनगणना की सुनवाई पर नेता प्रतिपक्ष ने दिया ये बयान
सुप्रीम कोर्ट में जातिगत जनगणना की सुनवाई पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पहले यह लोग आगे के पीछे थे। आप परदे के आगे हैं और खुलेआम इसका विरोध कर रहे हैं। शुरू से ही नहीं चाहती है कि वह जातिगत गणना हो। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में रिपोर्ट पर जो बात कर रहे हैं, उधर आप रोक रहे हैं। अरे वैज्ञानिक तौर पर भी दिमाग होना चाहिए कि सभी चीजों का विश्लेषण होगा। सभी चीजों को देखा जा रहा है।
मोदी के तीसरी बार भी PM बनने पर तेजस्वी ने कही ये बात
नरेंद्र मोदी के तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनने पर तेजस्वी ने कहा कि उनका रहने दीजिए, उनसे क्या लेना देना है। देश की जनता का मूड कुछ और है। इसके अतिरिक्त नीरज चोपड़ा को गोल्ड मेडल मिलने पर यादव ने कहा कि उन्हें मैं बधाई देता हूं। उन्होंने जिस तरीके से भारत का नाम ऊंचा किया है, उन्हें मैं तहे दिल से बधाई देता हूं। यह तो अपने आप में देश ने इतिहास रचा है।