STF ने छापेमारी कर अवैध मिनीगन फैक्टरी का किया पर्दाफाश, 2 हथियार तस्कर गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Dec, 2021 01:06 PM

stf busts illegal mini gun factory

पटना स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ की टीम ने उक्त अवैध मिनी गन फैक्टरी से चार देशी पिस्तौल, एक अर्द्धनिर्मित पिस्तौल, 8 अर्द्धनिर्मित देशी कट्टे, एक कारतूस, 4 मैगजीन, 50 रुपए के 34 जाली नोट तथा 50.5 किलोग्राम एक...

बेगूसरायः बिहार विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक विशेष टीम ने बेगूसराय जिले के सिंघोल थाना क्षेत्र के लरूआरा गांव में गुरुवार को छापेमारी कर एक मिनीगन फैक्टरी का पर्दाफाश किया। इसके साथ ही देशी पिस्तौल, अर्धनिर्मित देशी कट्टे सहित अन्य सामग्री बरामद की गई।

पटना स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ की टीम ने उक्त अवैध मिनी गन फैक्टरी से चार देशी पिस्तौल, एक अर्द्धनिर्मित पिस्तौल, 8 अर्द्धनिर्मित देशी कट्टे, एक कारतूस, 4 मैगजीन, 50 रुपए के 34 जाली नोट तथा 50.5 किलोग्राम एक एवं दो रुपए का सिक्का सहित हथियार बनाने के अन्य उपकरण बरामद किए।

एसटीएफ की टीम ने लरूआरा गांव निवासी मोहम्मद अफजल के घर में छापामारी कर इस सिलसिले में दो हथियार तस्करों मोहम्मद शमशेर आलम और मोहम्मद भुट्टो को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों हथियार तस्कर मुंगेर जिला के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत मिर्जापुर बरदह इलाका के निवासी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!