भागलपुर में बेखौफ अपराधी, पहले छात्र को फोन कर बुलाया फिर गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Jan, 2022 12:44 PM

student shot dead in bhagalpur

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नसरतखानी गांव के समीप शुक्रवार की देर रात कुछ लोगों ने छात्र राजेश कुमार (24) को फोन कर पैसे लेने के लिए बुलाया था। राजेश जब नसरतखानी गांव के समीप सड़क पर आया तभी...

भागलपुरः बिहार में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला भागलपुर जिले का है, जहां अपराधियों ने एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नसरतखानी गांव के समीप शुक्रवार की देर रात कुछ लोगों ने छात्र राजेश कुमार (24) को फोन कर पैसे लेने के लिए बुलाया था। राजेश जब नसरतखानी गांव के समीप सड़क पर आया तभी पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घायल छात्र को ग्रामीणों के सहयोग से भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक छात्र खगड़िया जिले के गोगरी क्षेत्र के लक्षमनिया गांव का निवासी था और नसरतखानी गांव स्थित अपनी बहन के घर रहकर पढ़ाई करता था। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस सिलसिले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!