नशा तस्करों के खिलाफ SSB की बड़ी कार्रवाई, 16 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Aug, 2024 04:56 PM

supaul smuggler arrested with 16 kg ganja

बल के 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने रविवार को बताया कि सूचना मिली थी कि मुंशीपिपराही क्षेत्र से इस बार तस्कर गांजा को पार कराने की योजना बना रहे है। सूचना की विश्वसनीयता को ध्यान मे रखते हुए उप-निरीक्षक प्रशांत पांडेय के अगुवाई में तीन अन्य...

सुपौल: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसएसबी ने सुपौल जिले के मुंशीपिपराही इलाके से 16 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।                      

बल के 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने रविवार को बताया कि सूचना मिली थी कि मुंशीपिपराही क्षेत्र से इस बार तस्कर गांजा को पार कराने की योजना बना रहे है। सूचना की विश्वसनीयता को ध्यान मे रखते हुए उप-निरीक्षक प्रशांत पांडेय के अगुवाई में तीन अन्य का जवानों का दल जो गश्ती ड्यूटी में तैनात थे को सूचित किया गया। गश्ती दल सतर्क होकर सीमा स्तम्भ संख्या 201/3 से लेकर 201/4 के बीच चौकन्ने होकर ड्यूटी करने लगे। बहुत देर इंतजार करने के बाद देखा की एक व्यक्ति अकेले मोटर साइकिल में सामान लेकर नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है।                     

सिंह ने बताया कि तस्कर गश्ती दल के परिधि में जैसे ही पहुंचा, उसे भागने का मौका दिए बगैर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में तस्कर के पास से 16 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। तस्कर की पहचान रमेश यादव के रूप में की गई है जो नेपाल का रहने वाला है। आवश्यक कागजी कार्यवाई के उपरांत जब्त किए गए गांजे, तस्कर एवं मोटरसाइकिल को पुलिस स्टेशन बीरपुर, सुपौल के सुपुर्द कर दिया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!