निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति मामले में हाजीपुर के पूर्व ईओ के घर पर रेड

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Sep, 2021 10:27 AM

surveillance raid on the residence of the executive officer

एसयूवी के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 18 अगस्त को अधिकारी के खिलाफ एसयूवी थाना में उनकी आय से एक करोड़ से अधिक की राशि अर्जित किए जाने को लेकर मामला दर्ज किया गया था। उनके भभुआ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर रहते हुए कथित रूप से करोड़ों...

पटनाः स्पेशल यूनिट विजिलेंस (एसयूवी) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में कैमूर जिले के भभुआ नगर परिषद के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी और हाजीपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के पद से निलंबित अनुभूति श्रीवास्तव के पटना के रुकनपुरा स्थित घर पर छापेमारी की।

एसयूवी के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 18 अगस्त को अधिकारी के खिलाफ एसयूवी थाना में उनकी आय से एक करोड़ से अधिक की राशि अर्जित किए जाने को लेकर मामला दर्ज किया गया था। उनके भभुआ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर रहते हुए कथित रूप से करोड़ों रुपए की हेराफेरी हुई थी। इसके बाद उनका स्थानांतरण इसी पद पर हाजीपुर कर दिया गया।

कैमूर के जिलाधिकारी द्वारा भभुआ नगर परिषद में करोड़ों रुपए की हुई हेराफेरी की जांच की गई, जिसमें वह दोषी पाए गए। बावजूद इसके उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। बाद में इस मामले पर विभागीय मंत्री की जानकारी होने पर उन्हें निलंबित किया गया। एसयूवी लगातार उन पर नजर रख रही थी। छापेमारी अभी भी रुकनपुरा स्थित तिलक नगर के अपर्णा मेंशन के फ्लैट पर चल रही है। अधिकारी अभी भी कुछ भी बताने से बच रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!