सुशील मोदी का हमला- सोनिया और लालू ने देश को लूटने की आम सहमति पर चलाई UPA सरकार

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jun, 2020 10:53 AM

sushil modi attacked on rjd congress

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने चीनी मामले को लेकर कांग्रेस-राजद पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राजद अध्यक्ष लालू यादव ने देश को लूटने की आम सहमति पर केंद्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार...

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने चीनी मामले को लेकर कांग्रेस-राजद पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राजद अध्यक्ष लालू यादव ने देश को लूटने की आम सहमति पर केंद्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार चलाई।

सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि महात्मा गांधी सेतु के समानान्तर बनने वाले पुुल में चीनी कंपनी का ठेका रद्द करने का फैसला हालांकि तकनीकी आधार पर लिया गया है, लेकिन इसी बहाने सरकार पर सवाल उठाने वाले राजद-कांग्रेस के लोगों को पहले राजीव गांधी फाउंडेशन को मिले 90 लाख के चीनी चंदे पर देश को जवाब देना चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र में संप्रग एक की सरकार के समय जब लालू यादव उसमें मंत्री थे तब चीनी दूतावास ने हर साल सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाले फाउंडेशन को चंदे दिए थे। उस समय सोनिया गांधी चीन से चंदे ले रही थीं और लालू यादव रेलवे के होटल के बदले में जमीनें लिखवा रहे थे। उन्होंने कहा कि संप्रग के दोनों दल न केवल पैसे बनाने में लगे थे, बल्कि एक दूसरे के भ्रष्टाचार पर चुप रहने की सहमति के आधार पर सत्ता की मलाई काट रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!