"जेपी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे सुशील मोदी, उनका निधन अत्यंत दुखद"- राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर

Edited By Ramanjot, Updated: 14 May, 2024 01:40 PM

sushil modi s demise is extremely sad  governor rajendra arlekar

राज्यपाल ने कहा, 'बिहार के वित्त मंत्री के रूप देश में उनकी एक विशिष्ट पहचान थी तथा जीएसटी पारित कराने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे एक कर्मठ राजनेता और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने कहा, 'उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय...

पटना: बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आर्लेकर ने अपने शोक संदेश में कहा कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन अत्यंत दुखद है। वह जेपी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आजीवन संघर्षरत रहे। 

"कर्मठ राजनेता और कुशल प्रशासक थे सुशील मोदी"
राज्यपाल ने कहा, 'बिहार के वित्त मंत्री के रूप देश में उनकी एक विशिष्ट पहचान थी तथा जीएसटी पारित कराने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे एक कर्मठ राजनेता और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने कहा, 'उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनके परिजनों एवं प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।' 

राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में हुई अपूरणीय क्षतिः नंद किशोर
वहीं बिहार विधान सभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने भी अपने शोक संदेश पर कहा कि सुशील कुमार मोदी अपनी प्रशासनिक कौशल, राजनीतिक सूझ बूझ एवं सामाजिक सरोकार के प्रति गहरी अंतर्दृष्टि के लिए जाने जाते थे। उनका इस तरह अचानक हम लोगों के बीच से चला जाना अत्यंत पीड़ादायक है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा को चिर शांति तथा शोक संतप्त परिजनों और उनके असंख्य समर्थकों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!