JDU के दिवंगत विधान पार्षद तनवीर अख्तर की पत्नी ने परिषद उपचुनाव के लिए किया नामांकन

Edited By Nitika, Updated: 22 Sep, 2021 02:39 PM

tanveer akhtar wife files nomination for council by election

बिहार विधान परिषद की एक सीट के उपचुनाव के लिए आज जदयू के दिवंगत विधान पार्षद तनवीर अख्तर की पत्नी रोजीना अख्तर ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

पटनाः बिहार विधान परिषद की एक सीट के उपचुनाव के लिए आज जदयू के दिवंगत विधान पार्षद तनवीर अख्तर की पत्नी रोजीना अख्तर ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

रोजीना अख्तर ने बुधवार को पटना प्रमंडल के आयुक्त के कार्यालय में विधान परिषद उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश साहनी, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के अलावा बिहार सरकार के कई मंत्री और विधायक उपस्थित थे।

नामांकन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रोजीना अख्तर राजग की उम्मीदवार हैं। सभी को मालूम है कि कोरोना के कारण कुछ दिन पहले विधान पार्षद तनवीर अख्तर का निधन हो गया था। राजग ने तय किया है कि उनके निधन के कारण रिक्त हुई सीट पर उनकी पत्नी रोजीना को उम्मीदवार बनाया जाए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!