तेजप्रताप का गुप्तेश्वर पांडेय पर हमला- वो किसी भी दल से चुनाव लड़े, इससे महागठबंधन को फर्क नहीं

Edited By Nitika, Updated: 24 Sep, 2020 02:07 PM

tej pratap attacked gupteshwar pandey

अपने 2 दिवसीय दौरे पर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप ने बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वो बस नाम की वर्दी पहने हुए थे। वो शुरू से ही पॉलिटिशियन का काम कर रहे थे।

समस्तीपुरः अपने 2 दिवसीय दौरे पर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप ने बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वो बस नाम की वर्दी पहने हुए थे। वो शुरू से ही पॉलिटिशियन का काम कर रहे थे।

तेजप्रताप यादव ने कहा कि अब गुप्तेश्वर पांडे जिस किसी दल से चुनाव लड़ें, इससे महागठबंधन को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। इसके साथ ही राजद नेता ने किसानों की हालत पर चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के रवैये से अन्नदाता फांसी पर लटकने को मजबूर है। बिहार में सभी उद्योग-धंधे बंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि राजद सरकार बनी तो बिहार में पूरा विकास होगा, बंद पड़ी मिलों को फिर से चालू करवाया जाएगा।

वहीं लालू यादव के बड़े बटे ने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जनता ने इस बार बिहार सरकार का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर लिया है। जनता उन्हें चुनाव में अच्छी तरह सबक सिखाने जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!