तेजप्रताप की छात्र जनशक्ति परिषद ने जारी किया चुनाव चिन्ह, लालू की लालटेन को हाथ में पकड़ा

Edited By Nitika, Updated: 15 Sep, 2021 05:32 PM

tej pratap issued election symbol

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की लालटेन अब उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के हाथ में आ चुकी है। छात्र जनशक्ति परिषद ने अपना चुनाव चिन्ह ''हाथ से पकड़ी लालटेन'' बनाया है। वहीं तेजप्रताप यादव ने अपने पैड पर भी राजद लिखा है।

 

पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की लालटेन अब उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के हाथ में आ चुकी है। छात्र जनशक्ति परिषद ने अपना चुनाव चिन्ह 'हाथ से पकड़ी लालटेन' बनाया है। वहीं तेजप्रताप यादव ने अपने पैड पर भी राजद लिखा है।
PunjabKesari
दरअसल, तेजप्रताप की छात्र जनशक्ति परिषद ने प्रमंडल के प्रभारियों के चयन की सूची जारी कर दी है। उस पैड पर किनारे की तरफ एक हाथ का लोगो है, जिसने लालटेन पकड़ी हुई है। साथ ही जिस पैड पर प्रमंडल प्रभारियों के नामों की सूची जारी की गई है, उसमें छात्र जनशक्ति परिषद के बाद राजद बिहार लिखा गया है। इसमें स्पष्ट रुप से बताया गया है कि यह राजद का ही एक विंग है।
PunjabKesari
बता दें कि तेजप्रताप ने हाल ही में एक नया संगठन 'छात्र जनशक्ति परिषद' बनाया है। तेजप्रताप के संगठन बनाने के बाद से बिहार की सियायत गरमा गई है। इसके अतिरिक्त अब तेजप्रताप ने संगठन के चुनाव चिन्ह में पार्टी के चिन्ह को भी शामिल किया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!