केंद्र और BJP पर जमकर बरसे तेजस्वी, कहा- मोदी सरकार हर चीज को प्राइवेट कर रही तो सरकारी नौकरी कहां से मिलेगी?

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Sep, 2023 04:28 PM

tejashwi yadav lashed out at the central government and the bjp

राजद प्रदेश कार्यालय में शहिद जगदेव प्रसाद के सहादत समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली। तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी की जो सरकार है, वह हर चीज को प्राइवेट कर दे रही है तो...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): राजद प्रदेश कार्यालय में शहिद जगदेव प्रसाद के सहादत समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली। तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी की जो सरकार है, वह हर चीज को प्राइवेट कर दे रही है तो सरकारी नौकरी कहां से मिलेगी? सरकारी नौकरी में ही आरक्षण नहीं हैं। सरकार की संपत्तियों को बेचा जा रहा है, निजीकरण किया जा रहा है तो आरक्षण तो स्वाभाविक रूप से खत्म हो जाएगा।

'ये लोग नफरत की राजनीति करते हैं'
तेजस्वी यादव ने कहा कि किस प्रकार से ये लोग नफरत की राजनीति करते हैं और अपना नफरत खुलकर दिखा रहे हैं। यह समझने की जरूरत है। इन्हें सबका वोट चाहिए, वोट के नाम पर ये पिछड़ा का बेटा हो जाएंगे। लेकिन अधिकार देने के नाम पर प्राइवेटाइज्ड किया जाएगा। संपत्ति को भेज दिया जाएगा। बस चंद लोगों को सरकार काम दे रही है। इसलिए यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। सबसे अधिक रोजगार कहां था ? पहला सेना, दूसरा रेलवे। ये सरकार रेलवे को प्राइवेटाइज कर रही है और सेना में 4 साल ला दिया है, यानी की सेना में 4 साल रखेगा उसके बाद निकाल कर फेंक देगा। क्या करेगा उसके बाद नौजवान लड़का? अब सबको एक होकर सोचना होगा कि यह लोग सिर्फ अपना भला कर रहे हैं। ये भारत और इंडिया का भला नहीं कर रहे हैं।

'इंडिया गठबंधन से ये लोग डरे हुए हैं'
वहीं इंडिया के भारत होने के कयास पर तेजस्वी ने कहा कि हमारे गठबंधन का नामकरण इंडिया रखा गया है। हमारा नारा है, जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया। अभी राष्ट्रपति की ओर से जो कार्ड बांटा जा रहा है, उसमें प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया लिखा जाता है, वहां इन लोगों ने प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा है। अब भारत का संविधान अगर आप भारत का संविधान अंग्रेजी वर्जन खोलिएगा, उसमें लिखा जाता है वी द पीपल ऑफ इंडिया। वहीं अगर हिंदी में बोलिएगा तो हम भारत के लोग भारत आता है। हमारे नारा में भारत भी है और इंडिया भी है। मतलब जो नामकरण गठबंधन का हुआ है। इससे वह लोग इतने डरे हुए हैं कि नाम बदल रहे हैं। अब इंडिया नाम लेने में भी कतरा रहे हैं। किस बात का डर है भाई? वी आर प्राउड टू बी इंडियन। हमें गर्व है कि हम भारत के लोग हैं।

तेजस्वी ने कहा कि आपको अब इनलोगों को इंडिया का नाम लेने में दिक्कत हो रहा है, कहां-कहां से नाम हटाया जाएगा? कौन-कौन पन्नो से नाम हटाएंगे प्रधानमंत्री जी? आप विदेश जाइएगा तो आपको लोग यही बुलाएंगे प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया। अब भारत भी जोड़िएगा तो लोग हिंदी में भारत बोलते है लोग अंग्रेजी में इंडिया बोलते है। संविधान के पवित्र किताब में इसका मेंशन है। अब  इन लोग की विदाई जो हैं, अब तय हो चुका हैं। सभी दल के लोग हर एक राज्य के लोग कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग सब पार्टी के लोग जुड़ा हुआ है। अपने संविधान को बचाने अपने आरक्षण को बचाने के लिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!