श्रीनगर में आतंकियों ने की बांका के गोलगप्पा विक्रेता की निर्मम हत्या, नीतीश-मोदी ने जताया शोक

Edited By Nitika, Updated: 17 Oct, 2021 01:11 PM

terrorists kill golgappa seller of banka

बिहार के बांका जिले के एक गोलगप्पा विक्रेता अरबिंद कुमार साह की जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

बांकाः बिहार के बांका जिले के एक गोलगप्पा विक्रेता अरबिंद कुमार साह की जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
PunjabKesari
गोल गप्पे विक्रेता के परिवार के सदस्यों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उसे जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकवादियों ने मार गिराया। उनके पिता ने बताया कि वह 3 महीने पहले जम्मू-कश्मीर गया था। वहीं नीतीश कुमार ने आज शाम श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा मारे गए अरबिंद कुमार साह के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की।
PunjabKesari
राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने इस संबंध में जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्ह से दूरभाष पर बात की। सुशील मोदी को लेफ्टिनेंट गवर्नर ने बताया कि स्वर्गीय साह के पार्थिव शरीर को बिहार भेजने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अतिरिक्त उनके परिजनों को तत्काल 11 लाख रुपए देने की घोषणा भी की गई है। 

बता दें कि अरविंद कुमार को आतंकवादियों ने ईदगाह में एक पार्क के बाहर गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साह श्रीनगर में गोलगप्पा बेचते थे। उनका सपना बिहार में मौजूद परिवार को गरीबी से निकालना था जो उनकी मौत के साथ टूट गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!