Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Sep, 2022 02:17 PM

मामला गया जिले का है। बताया जा रहा है कि 27 वर्षीय मुन्नी देवी 2015 से अपने पति के हत्या मामले में जेल में थी। मुन्नी देवी एक बच्चा था, जोकि 2015 में 5 महीने का था, लेकिन अब वह 7 साल का हो गया है। अब जेल से बाहर आने के बाद मुन्नी देवी ने अपने बच्चे...
गयाः बिहार के गया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला अपने पति की हत्या के मामले में जेल से बाहर आई तो उसने अपने बच्चे को वापस लेने की मांग की। महिला को पता चला कि हाईकोर्ट के समक्ष उसके बच्चे का 2 बार मृत्यु प्रमाण पत्र पेश किया गया था। वहीं अभी पुलिस ने बच्चे को महिला के ससुराल से जिंदा बरामद किया है।
जेल से 7 साल बाद बाहर आई थी महिला
दरअसल, मामला गया जिले का है। बताया जा रहा है कि 27 वर्षीय मुन्नी देवी 2015 से अपने पति के हत्या मामले में जेल में थी। मुन्नी देवी एक बच्चा था, जोकि 2015 में 5 महीने का था, लेकिन अब वह 7 साल का हो गया है। अब जेल से बाहर आने के बाद मुन्नी देवी ने अपने बच्चे को वापस पाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, लेकिन वहां पर मुन्नी देवी को पता चला की हाईकोर्ट के समक्ष बच्चे का 2 बार मृत्यु प्रमाण पत्र पेश किया गया था। महिला ने अदालत में जाकर अपने बच्चे की तस्वीर पेश की है ताकि यह साबित हो सके कि बच्चा अभी जिंदा है। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को मुन्नी के ससुराल वालों के पास से बरामद किया है। पुलिस ने बच्चे को बाल कल्याण गृह में सुरक्षित रखा है।
अगली तारीख के बाद अपने बेटे से मिलूंगी- मुन्नी देवी
वहीं मुन्नी के वकील अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायमूर्ति पूर्णेंदु सिंह की खंडपीठ ने बीते 12 सितंबर को कहा था कि कोर्ट को बच्चे की सुरक्षा की चिंता है। कोर्ट के आदेश पर बच्चे को ढूंढा गया। मुन्नी देवी का कहना है कि 11 अक्टूबर को सुनवाई की अगली तारीख है। इसके बाद ही मैं अपने बेटे से मिल पाऊंगी।