मिड-डे मील बना ज़हर: मोकामा में 50 बच्चे बीमार, चावल में मिला सांप!

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Apr, 2025 09:38 PM

snake in food incident bihar

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा गांव स्थित मध्य विद्यालय में बुधवार को मिड-डे मील खाने के बाद लगभग 50 बच्चे बीमार हो गए। दोपहर में जैसे ही छात्रों को भोजन परोसा गया, कुछ बच्चों को उल्टी और चक्कर आने की शिकायत हुई।

पटना: बिहार के बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा गांव स्थित मध्य विद्यालय में बुधवार को मिड-डे मील खाने के बाद लगभग 50 बच्चे बीमार हो गए। दोपहर में जैसे ही छात्रों को भोजन परोसा गया, कुछ बच्चों को उल्टी और चक्कर आने की शिकायत हुई। धीरे-धीरे हालत बिगड़ती गई और स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया।

परिजनों और बच्चों ने आरोप लगाया कि भोजन पकाते समय चावल के बर्तन में एक सांप गिर गया था। कुछ छात्रों ने यह बात शिक्षकों को बताई भी थी, लेकिन उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। आरोप है कि रसोइये ने सांप को निकालकर बोरे में डाल फेंक दिया, लेकिन वही खाना बच्चों को परोस दिया गया, जिससे भोजन विषाक्त हो गया।

ग्रामीणों की मदद से बीमार बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि कुछ को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। अस्पताल के डॉक्टर अजय कुमार ने बताया कि सभी बच्चों की स्थिति अब स्थिर है और खतरे से बाहर हैं।

घटना की खबर फैलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। हालात को संभालने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!