Edited By Ramanjot, Updated: 03 Apr, 2022 10:08 AM

काजी-ए-शरियत दारुल कजा इमारत-ए-शरिया बिहार-झारखंड एवं ओडिशा के मौलाना अंसार आलम कासमी के हवाले से शनिवार को जारी किए गए ऐलान में कहा गया है कि लखनऊ, कानपुर और चेन्नई से चांद दिखाई दिए जाने की पुष्टि हुई है। ऐलान में कहा गया है कि चांद दिखाई...
पटनाः दारुल कजा इमारत-ए-शरिया फुलवारी शरीफ, पटना ने शनिवार को ऐलान किया कि आज चांद देखा गया और रमजान के रोजे 03 अप्रैल से रखे जाएंगे।
काजी-ए-शरियत दारुल कजा इमारत-ए-शरिया बिहार-झारखंड एवं ओडिशा के मौलाना अंसार आलम कासमी के हवाले से शनिवार को जारी किए गए ऐलान में कहा गया है कि लखनऊ, कानपुर और चेन्नई से चांद दिखाई दिए जाने की पुष्टि हुई है। ऐलान में कहा गया है कि चांद दिखाई दिए जाने की पुष्टि हो गई है इसलिए 03 अप्रैल 2022 से रमजान उल मुबारक का महीना शुरू होगा और उसी दिन से रोजे रखे जाएंगे।