Edited By Ramanjot, Updated: 04 Sep, 2021 05:54 PM
बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह करीब तीन बजे आधा दर्जन चोरों ने रिटायर्ड पोस्टमास्टर दिवाकर झा के घर पर धावा बोला। इस दौरान गृहस्वामी और उनकी पत्नी बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। चोरों ने उनके कमरे को गमछा की मदद से बंद कर दिया। इसके बाद चोरों ने...
मुजफ्फरपुरः बिहार आपराधिक घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन बेखौफ अपराधी चोरी, लूट, हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां चोरों ने रिटायर्ड पोस्टमास्टर के घर से करीब आठ लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ली।
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव की है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह करीब तीन बजे आधा दर्जन चोरों ने रिटायर्ड पोस्टमास्टर दिवाकर झा के घर पर धावा बोला। इस दौरान गृहस्वामी और उनकी पत्नी बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। चोरों ने उनके कमरे को गमछा की मदद से बंद कर दिया। इसके बाद चोरों ने दूसरे कमरे में जाकर ट्रंक का ताला तोड़ा और उसमें रखे जेवरात और कीमती बर्तन चोरी कर लिए। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी घर के पीछे चहारदीवारी फांदकर फरार हो गए।
वहीं जब घर के मुखिया तो नींद खुली तो उन्होंने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाया। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को कई बार कॉल किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। डीएसपी पूर्वी के सरकारी नंबर पर भी कॉल किया गया। लेकिन, उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। वहीं घटना के पांच घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। उधर, पुलिस की कार्यशैली से लोगों में भारी आक्रोश है।