अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार दो सगे भाई, इलाज के दौरान एक की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Jul, 2022 01:05 PM

two brothers riding a bike came under the grip of an unknown vehicle

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की देर रात जिले के नगर थाना क्षेत्र के मौना हुस्से छपरा मुहल्ला निवासी बलि सिंह के दो पुत्र गुलशन कुमार और राहुल कुमार सीवान से अपने घर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान पियानो गांव के समीप मोटरसाइकिल...

छपराः बिहार में सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई तथा उसका भाई घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की देर रात जिले के नगर थाना क्षेत्र के मौना हुस्से छपरा मुहल्ला निवासी बलि सिंह के दो पुत्र गुलशन कुमार और राहुल कुमार सीवान से अपने घर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान पियानो गांव के समीप मोटरसाइकिल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि घायलों को छपरा सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया। पटना में इलाज के दौरान गुलशन की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉटर्म कराए जाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!