पश्चिम चंपारणः पुलिस ने 88 बोतल देसी शराब के साथ 2 कारोबारियों को किया गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 03 May, 2021 03:56 PM

two businessmen arrested with liquor in west champaran

पश्चिम चंपारण जिले में भैरोगंज बाजार के समीप से मोटरसाइकिल पर सवार दो शराब कारोबारियों को 88 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कारोबारियों की पहचान जिले के गोवर्धना थाना क्षेत्र के गुदगुदी गांव निवासी सनीत उरांव एवं विपिन उरांव के...

बगहाः बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के भैरोगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को भारी मात्रा में शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भैरोगंज बाजार के समीप से मोटरसाइकिल पर सवार दो शराब कारोबारियों को 88 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कारोबारियों की पहचान जिले के गोवर्धना थाना क्षेत्र के गुदगुदी गांव निवासी सनीत उरांव एवं विपिन उरांव के रूप में की गई है।

सूत्रों ने बताया कि दोनों कारोबारियों के विरुद्ध मध निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!