दर्दनाक हादसाः ट्रक की चपेट में आने से चिकित्सक समेत 2 लोगों की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jun, 2020 01:17 PM

two dead including a doctor crushed by truck in purnia

बिहार में पूर्णिया जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां ट्रक से कुचल कर एक चिकित्सक समेत दो लोगों की मौत हो गई।

पूर्णियाः बिहार में पूर्णिया जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां ट्रक से कुचल कर एक चिकित्सक समेत दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना पूर्णिया जिले के नगर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि चिकित्सक सुमन कुमार अररिया जिले से अपने चचेरे भाई आशुतोष कुमार के साथ सोमवार की देर रात मोटरसाइकिल से पूर्णिया जा रहे थे। तभी परोरा चौक के निकट साइड देने के क्रम में उनकी मोटरसाइकिल तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आ गई। इस दुर्घटना में दोनों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!