Edited By Ramanjot, Updated: 03 Jul, 2020 12:35 PM
बिहार में बेगूसराय जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।
बेगूसरायः बिहार में बेगूसराय जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, घटना बेगूसराय के लोहियानगर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि बुलेट पर सवार दो युवक जा रहे थे तभी ओवरब्रिज के निकट अज्ञात वाहन ने बुलेट में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बुलेट सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान लोहियानगर थाना क्षेत्र के आनंदपुर मुहल्ला निवासी सिंघेश्वर साह के पुत्र संन्नी साह एवं जगदीश साह के पुत्र जीतू साह के रूप में की गई है। मृतक चचेरे भाई है।