Bihar News: केंद्रीय मंत्री श्रीपद येसो नाइक पहुंचे पटना, बिहार के दो जिलों में विकास कार्यों पर करेंगे समीक्षा

Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Nov, 2024 02:53 PM

union minister shripad yesso naik reached patna

केंद्रीय विद्युत मंत्री श्रीपद येसो नाइक आज पटना पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मंत्री ने अपने दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि देश के पिछड़े जिलों के विकास के लिए हर मंत्री को कुछ जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में...

पटना(संजीव कुमार): केंद्रीय विद्युत मंत्री श्रीपद येसो नाइक आज पटना पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मंत्री ने अपने दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि देश के पिछड़े जिलों के विकास के लिए हर मंत्री को कुछ जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में उन्हें बिहार के बांका और औरंगाबाद जिले की प्रगति की समीक्षा का कार्य सौंपा गया है।

'महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की जीत तय'
श्रीपद नाइक ने कहा कि आज मैं औरंगाबाद जा रहा हूं, जहां स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करूंगा। इसके बाद मैं बांका जाऊंगा और वहां भी विकास योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। महाराष्ट्र और झारखंड में चल रहे विधानसभा चुनावों पर श्रीपद नाइक ने कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा का माहौल सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की जीत तय है और झारखंड में इस बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

'चुनावी समय में ऐसे आरोप लगना स्वाभाविक'
चुनावों में भाजपा नेताओं पर पैसे बांटने के आरोपों पर मंत्री ने कहा कि चुनावी समय में ऐसे आरोप लगना स्वाभाविक है, लेकिन इनका कोई ठोस आधार नहीं है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री के इस दौरे को बिहार के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। अब यह देखना होगा कि इन बैठकों से आने वाले दिनों में क्या प्रगति होती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!