उपेन्द्र कुशवाहा की मांग- फोन टैपिंग मामले की हो निष्पक्ष जांच

Edited By Nitika, Updated: 04 Aug, 2021 10:30 AM

upendra kushwaha demand

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और बिहार में सत्तारूढ़ जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने फोन टैपिंग मामले में जांच की मांग करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच से देशवासियों को सच्चाई का पता लग सकेगी।

भागलपुरः पूर्व केन्द्रीय मंत्री और बिहार में सत्तारूढ़ जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने फोन टैपिंग मामले में जांच की मांग करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच से देशवासियों को सच्चाई का पता लग सकेगी।

कुशवाहा ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फोन टैपिंग मामले पर आम जनता भी असमंजस में है। इसलिए सरकार को इस मामले की जांच करानी चाहिए। ताकि देशवासियों को मामले की सच्चाई का पता लग सके। उन्होंने जातिगत जनगणना के मुद्दे पर कहा कि जदयू जातिगत जनगणना को लेकर केन्द्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए अन्य पाटिर्यों से भी बात कर सकती है। सिर्फ इस मुद्दे को लेकर ही अन्य लोगों से बात होगी। तभी इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

जदयू नेता ने कहा कि उनकी ‘बिहार यात्रा' का मुख्य उद्देश्य पार्टी के संगठन को मजबूत करना एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजना को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बिहार में जदयू मजबूत स्थिति में है और उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह भी है। ऐसी स्थिति प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में देखने को मिल रही हैं। हालांकि, पार्टी नंबर एक पार्टी नहीं हो पाई है। जल्द ही हम सभी संगठित होकर इसे नंबर वन पार्टी बनाएंगे। कुशवाहा ने कहा कि यात्रा के दौरान कई लोगों से मिला और कई बातों को जान पाया। कुछ त्रुटियां हैं, उन्हें जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!