Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने CM नीतीश कुमार को दिया बड़ा झटका, इन नेताओं ने थामा RLJD का दामन

Edited By Imran, Updated: 03 Mar, 2023 12:28 PM

upendra kushwaha gave a big blow to cm nitish kumar

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व नेता उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, वह 'विरासत बचाओ नमन यात्रा' को लेकर गुरुवार को सीतामढ़ी पहुंचे। जहां उन्होंने नीतीश की सरकार पर जोरदार हमला बोला। इसके साथ ही कई बड़े नेता जदयू छोड़कर...

सीतामढ़ी: जनता दल यूनाइटेड के पूर्व नेता उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, वह 'विरासत बचाओ नमन यात्रा' को लेकर गुरुवार को सीतामढ़ी पहुंचे। जहां उन्होंने नीतीश की सरकार पर जोरदार हमला बोला। इसके साथ ही कई बड़े नेता जदयू छोड़कर उपेंद्र की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल के साथ आ गए हैं। 

इसमें किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम लक्ष्मण सिंह कुशवाहा, सीतामढ़ी जिले के अनुसूचित जाति जनजाति के अध्यक्ष चंद्रिका पासवान, जिला सचिव मोहम्मद संजीर आलम, वीरेंद्र कुशवाहा और धर्मेंद्र सिंह शामिल हैं। धर्मेंद्र सिंह बेलसंड विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रह चुके। 

यह भी पढ़ें:- आनंद किशोर समेत बिहार के 3 वरिष्ठ IAS की जिम्मेदारियों में फेरबदल, अधिसूचना जारी

PM मटेरियल नहीं रहे नीतीश
उधर, गुरुवार को सीतामढ़ी पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बिहार को गिरवी रखने का काम किया है। एक बार फिर नीतीश कुमार बिहार को साल 2005 से पहले वाला बिहार बनाने में जुट गए हैं। इसी वजह से उन्हें मजबूरन बिहार को बचाने के लिए नीतीश का साथ छोड़ना पड़ा। नीतीश कुमार अब प्रधानमंत्री मैटेरियल नहीं रहे।

यह भी पढ़ें:- तमिलनाडु में प्रवासियों पर हमले की खबरों को लेकर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी शुरू
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!