"नेता प्रतिपक्ष किन गुणों के आधार पर उपमुख्यमंत्री बने, जनता को बताएं",  तेजस्वी पर विजय कुमार सिन्हा का कड़ा प्रहार

Edited By Harman, Updated: 09 Dec, 2024 09:54 AM

vijay kumar sinha s strong attack on tejashwi

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हाल के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा है कि जंगलराज और गुंडाराज के युवराज की सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि वो दो पूर्व मुख्यमंत्री के संतान हैं। जन्म लेकर सीधे उपमुख्यमंत्री का...

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हाल के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा है कि जंगलराज और गुंडाराज के युवराज की सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि वो दो पूर्व मुख्यमंत्री के संतान हैं। जन्म लेकर सीधे उपमुख्यमंत्री का शपथ लेने वाले तेजस्वी यादव ने राजनीतिक संघर्ष की यात्रा तय तो की नहीं, मगर मुद्दाविहीन विमर्श करने में पीछे नहीं हटते।  उन्होंने ये भी कहा कि नेता प्रतिपक्ष किन गुणों के आधार पर उपमुख्मंत्री बने थे, उन्हें जनता को यह भी बताना चाहिए।

"न खेल पाए, न पढ़ पाए, गिफ्ट में सत्ता मिली तो.....
सिन्हा ने कहा कि पोलिंग एजेंट से लेकर उपमुख्यमंत्री तक की यात्रा में वो हमेशा जनता, समाज और शासन के साथ समन्वय बनाकर अपने सकारात्मक पहल से अपनी हर ज़िम्मेदारियों को निःस्वार्थ भाव से निभाया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ना तो सही से खेल पाये, ना सही से पढ़ाई कर पाये और जब गिफ़्ट में ज़िम्मेदारी और सत्ता मिली तो वफादारी भी भूल गये। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को मेरी उपलब्धि पर चर्चा करने के बजाए अपने माता-पिता की उपलब्धि बतानी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि नेता प्रतिपक्ष किन गुणों के आधार पर उपमुख्मंत्री बने थे, उन्हें जनता को यह भी बताना चाहिए।

"लोकतंत्र के कारण ही देश को PM के रुप में मोदी मिले"
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि भाजपा के लोकतंत्र के कारण ही देश को प्रधानमंत्री के रुप में नरेन्द्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री प्राप्त हुआ है। कांग्रेस और राजद जैसी पार्टीया लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती है, उन्हें परिवार के सदस्यों की चिंता है, जनता से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम से कांग्रेस और राजद को सीख लेने चाहिए। बिहार के 2025 के चुनाव में महाराष्ट्र जैसे परिणाम भी एनडीए के पक्ष में बिहार में प्राप्त होंगे। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को खुली चुनौती है कि वो मेरी उपलब्धियों पर वो कभी भी डिबेट कर लें। दूध का दूध, पानी का पानी हो जायेगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!