सारण में भूमि विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग और बमबाजी, नेताजी समेत 3 लोगों को लगी गोली; मच गई अफरा-तफरी

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Jul, 2025 11:57 AM

violent clash over land dispute in saran firing on 3 people

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि भगवानपुर गांव निवासी मनोज राय उर्फ नेताजी, अशोक राय और रंधीर किशोर का भूमि संबंधित विवाद पूर्व से रामगढ़ा के मुखिया मुकेश राय और अवतार नगर के जिला परिषद सदस्य गणेश राय के साथ चल रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों...

Chhapra Crime: बिहार में सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि भगवानपुर गांव निवासी मनोज राय उर्फ नेताजी, अशोक राय और रंधीर किशोर का भूमि संबंधित विवाद पूर्व से रामगढ़ा के मुखिया मुकेश राय और अवतार नगर के जिला परिषद सदस्य गणेश राय के साथ चल रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के लोग गुरूवार की रात एक बार फिर उलझ गए और विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने गोलीबारी के साथ ही बम भी चलाया। इस घटना में मनोज राय उर्फ नेताजी, अशोक राय और रंधीर किशोर घायल हो गए। 

अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी 
घायलों को इलाज के लिए दरियापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकेश राय और गणेश राय को गिरफ्तार कर लिया। उनके विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!