Edited By Ajay kumar, Updated: 16 Sep, 2023 08:53 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बख्तियारपुर में मंजू सिन्हा परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का फीता काटकर एवं शिलापट्ट का आनावरण कर उद्घाटन किया। इस दौरान पत्रकारों द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर पूछे गए सवाल...
पटना: उनको कोई ज्ञान नहीं है। बिहार में कितना ज्यादा विकास हुआ है। बिहार में कितना काम हो रहा है इसकी कोई जानकारी उन लोगों को है? उन लोगों को देश की भी कोई जानकारी नहीं है। उन लोगों का कोई वैल्यू नहीं है। केवल उल्टा सीधा बोलना है। आज कल वे लोग परेशान हैं, घबराहट में हैं क्योंकि हम विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे हैं।
पत्रकारों पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता
'इंडिया' गठबंधन द्वारा पत्रकारों पर पाबंदी लगा दी गई है, इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमको नहीं पता है। यह राजीव रंजन बताएंगे। हम तो शुरू से पत्रकारों के पक्ष में रहे हैं। पत्रकारों को आजादी मिल जाएगी तो उन्हें जो सच दिखेगा, अच्छा लगेगा वे अपने-अपने ढंग से लिखेंगे। पत्रकारों पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता है। सबको अपना अधिकार है। हम किसी पत्रकार के खिलाफ नहीं हैं। केंद्र में जो लोग हैं वही लोग ये सब गड़बड़ी करते हैं। हम तो आपलोगों की इज्जत करते हैं।

पत्रकारों के इस मांग पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि आप जो निरीक्षण भवन बनवाए हैं उसमें एक कमरा हमलोगों के लिए भी सुरक्षित रहे ताकि हमलोग वहां पर बैठकर समाचार प्रेषण का काम कर सकें। इस पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को पत्रकारों की मांग पर समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।