CM नीतीश ने मौलाना अबुल कलाम को दी श्रद्धांजलि तो भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, पढ़ें बिहार की Top 10 News

Edited By Khushi, Updated: 12 Nov, 2022 06:35 AM

when cm nitish paid tribute to maulana abul kalam

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह में उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह में उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, दूसरी और मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, अक्षरा सिंह को भगोड़ा घोषित कर पुलिस ने उनके घर पर फरारी का नोटिस चिपका दिया है। मामला अप्रैल 2021 में बाहुबली मुन्ना शुक्ला के यहां डांस पार्टी में फायरिंग का है। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती आजः CM नीतीश ने तैलचित्र पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह में उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने घर पर चिपकाया फरारी का नोटिस
पटनाः मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, अक्षरा सिंह को भगोड़ा घोषित कर पुलिस ने उनके घर पर फरारी का नोटिस चिपका दिया है। मामला अप्रैल 2021 में बाहुबली मुन्ना शुक्ला के यहां डांस पार्टी में फायरिंग का है।

एक साथ जली परिवार के 6 लोगों की चिताएं, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि, हर किसी की आंखें हुई नम
नवादाः बिहार के नवादा जिले में कर्ज से परेशान एक परिवार ने जहर खाकर अपनी जान दे दी थी। वहीं जान गंवाने वाले 6 लोगों का अंतिम संस्कार आज यानी शुक्रवार को किया गया। इस दौरान हर किसी की आंखे नम थी। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। सभी चिताओं को मृतक के बड़े बेटे मुखाग्नि दी।

मुकेश सहनी का संजय जायसवाल पर पलटवार- जिनके घर खुद शीशे के होते हैं वह दूसरे पर पत्थर नहीं चलाते
पटनाः विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा सोशल मीडिया पर किए जा रहे पोस्ट पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिनके घर खुद शीशे के होते हैं, वह दूसरे पर पत्थर नहीं चलाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर राजनीति में आकर समाजसेवा करना खोखा बटोरना है, तो यह गलती मैं अपने समाज की तरक्की के लिए बार-बार करूंगा।

CM नीतीश की दूरदर्शी नीति से नालंदा, गया और नवादा में पहुंचा गंगाजल, आज के युग के भागीरथ बने सुशासन बाबू
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कीछवि एक दूरदर्शी सोच रखने वाले राजनेता की है। जब बिहार में साल 2005 में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेवारी संभाली थी तब विकास के हर पैमाने में राज्य अंतिम पायदान पर आता था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर का कायापलट किया।

बदमाशों ने दिनदहाड़े पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
आराः बिहार में अपराधियों का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा हैं। वह आम लोगों के साथ-साथ नेताओं को भी गोलीबारी का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर जिले से सामने आया है, जहां पर बदमाशों ने दिनदहाड़े पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल है।

बिहार सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर अशोक चौधरी बोले- BJP से अलग होते ही सब भ्रष्टाचारी हो जाते हैं
पटनाः बीजेपी द्वारा बिहार सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के पास कोई काम नहीं है। बीजेपी पार्टी जब साथ रहती है तो सब कोई गंगाजल से नहाया रहता है। उनके जो मित्र रहते हैं वह भी गंगाजल से नहाए हुए होते हैं, लेकिन अलग होते ही गलत हो जाते हैं, भ्रष्टाचारी हो जाते हैं। राज्य का लॉ एंड ऑर्डर भी खराब हो जाता है। बीजेपी का यह सब राग पुराना है।

जल्दबाजी के चक्कर में शख्स की जान पर बनी, चलती मालगाड़ी के नीचे लेटा और फिर...
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में जल्दबाजी के कारण एक व्यक्ति की जान मुश्किल में फंस गई। दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति चलती हुई मालगाड़ी के नीचे किस तरह अपनी जान को बचाने की कोशिश कर रहा है। उस शख्स की जरा सी लापरवाही और उसकी जान भी जा सकती थी।

बिहार की बेटी ने बढ़ाया मानः रेड लाइट एरिया की नसीमा बनी NHRC सलाहकार कोर ग्रुप की सदस्य
मुजफ्फरपुरः शिक्षा वह साधन है जिसकी सहायता से गरीब और मध्यमवर्गीय बच्चे भी काफी अधिक से अधिक उच्च पदों पर पहुंच सकते हैं। ऐसा ही कुछ मुजफ्फरपुर शहर की एक रेड लाइट एरिया की रहने वाली नसीमा खातून ने कर दिखाया है।

भागलपुर में मिड डे मील खाने के बाद करीब 100 बच्चे बीमार, अस्पताल में चल रहा इलाज
भागलपुरः बिहार में भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय में मिड डे मील का दूषित खाना खाने से करीब एक सौ बच्चे बीमार हो गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!