नौकरी दिलाने के बहाने 17 वर्षीय लड़की से कथित दुष्क/र्म, आरोपी की तलाश जारी

Edited By Sahil Kumar, Updated: 26 Oct, 2026 03:10 PM

17 year old girl being offered a job

बिहार की राजधानी पटना के दानापुर इलाके में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 17 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के दानापुर इलाके में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 17 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना रविवार को खगौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ददन हांडी रोड गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 102 में हुई। दानापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ)-2 अमरेंद्र ने संवाददाताओं को बताया, ''रविवार दोपहर करीब दो बजे घटना की सूचना मिली थी। लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति पहले से उसका परिचित था और उसने खुद को सरकारी वरिष्ठ अधिकारी बताया था।''

उन्होंने बताया कि लड़की को चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए पटना स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेजा गया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम पहुंची और वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!