पत्नी की तलाश में डेढ़ महीने से दर-दर भटक रहा पति, बॉयफ्रेंड के साथ आकर बोली- अकेले रहना चाहती हूं

Edited By Nitika, Updated: 13 Sep, 2021 05:02 PM

wife absconding with lover after 6 years of marriage

बिहार की राजधानी पटना में शादी के 6 साल बाद पत्नी अपने प्रेमी संग फरार हो गई। उसका पति पिछले डेढ़ महीने से पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा है। वहीं अब पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ आकर कहा कि अकेले रहना चाहती हूं... न लो खोज खबर।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में शादी के 6 साल बाद पत्नी अपने प्रेमी संग फरार हो गई। उसका पति पिछले डेढ़ महीने से पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा है। वहीं अब पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ आकर कहा कि अकेले रहना चाहती हूं... न लो खोज खबर।

जानकारी के अनुसार, मामला पटना के खगौल थाना क्षेत्र का है, जहां पर खगौल के गाड़ी खाना निवासी अमरजीत कुमार की शादी 9 मई 2015 को बिहटा के महादेव स्थान की प्रियंका से हुई थी। शादी के 6 साल बीत जाने के बाद भी उसके अब तक कोई बच्चा नहीं हुआ था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हो चुका था। इसी बीच 2 अगस्त को प्रियंका अचानक अपने ससुराल से लापता हो गई। उसके लापता होने के बाद अमरजीत ने उसे खोजने की काफी कोशिश की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। प्रियंका अपना मोबाइल लेकर भी नहीं गई थी।

वहीं पति ने उसके अचानक लापता होने की सूचना अपने ससुराल वालों को दी। ससुराल वाले प्रियंका को खोजने के बदले अमरजीत पर ही भड़क उठे और उसे बुरा भला कहा। बता दें कि 6 सितंबर को अचानक प्रियंका ने फेसबुक पर अपने प्रेमी संग आकर पति को फोन किया और कहा कि अकेले रहना चाहती हूं। अब तुम मेरी खोज खबर न लो।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!