सारणः छपरा-मांझी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर महिला की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Feb, 2022 08:13 PM

woman dies after falling from train in saran

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भदपा गांव के समीप ट्रेन से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त वहां मौजूद ग्रामीणों से कराने का प्रयास किया लेकिन उनकी कोशिश कामयाब नहीं हुई।

छपराः बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-वाराणसी रेलखंड के छपरा-मांझी रेलवे स्टेशन के बीच रविवार को ट्रेन से गिरकर एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भदपा गांव के समीप ट्रेन से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त वहां मौजूद ग्रामीणों से कराने का प्रयास किया लेकिन उनकी कोशिश कामयाब नहीं हुई।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजने के साथ ही अगले 72 घंटे तक उसे सुरक्षित रखने का निर्णय लिया है। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक महिला की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!