रफ्तार का कहर: घर से पूजा के लिए निकली महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों में पसरा मातम

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Aug, 2026 03:35 PM

woman dies in road accident after leaving home for prayers

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छपरा: बिहार में सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में घर से निकल कर पूजा करने जा रही एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेहरौली गांव निवासी सत्यानंद तिवारी की पत्नी निर्मला देवी(45) अपने घर के सामने सड़क पार कर पूजा करने मंदिर जा रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद परिजन इलाज के लिए घायल को सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!