पानी भरे खड्ड से महिला का शव बरामद, सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कराने की कोशिश जारी

Edited By Diksha kanojia, Updated: 05 Oct, 2020 06:07 PM

woman s body recovered from water filled ravine

बिहार में पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन स्थित वॉशिंग पीट के समीप पानी भरे खड्ड से रेल पुलिस ने सोमवार को एक महिला का शव बरामद किया।

 

छपराः बिहार में पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन स्थित वॉशिंग पीट के समीप पानी भरे खड्ड से रेल पुलिस ने सोमवार को एक महिला का शव बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना के आधार पर छपरा जंक्शन वॉशिंग पिट के समीप पानी के खड्ड से एक महिला का शव बरामद किया गया है। मृतक महिला की उम्र करीब 25 वर्ष है और उसकी तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है।

प्रथम द्दष्टया प्रतीत होता है कि महिला की अन्यत्र हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को लाकर पानी से भरे खड्ड में फेंक दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जीआरपी पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!