खगड़ियाः अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Aug, 2020 02:21 PM

youth dies in road accident in khagadia

बिहार में खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।

खगड़ियाः बिहार में खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग जा रहे थे तभी तिलकनगर गांव के निकट मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

वहीं मृतक की पहचान संतोष गांव निवासी वरूण चौधरी (20) के रूप में की गई है। घायलों को खगड़िया सदर अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। पोस्टमॉर्टम कराए जाने के बाद शव आज परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!